रामगढ़वा। बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द की अपील

चम्पारण टुडे | मोतिहारी | रामगढ़वा जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एएसआई, पुलिस बल और चौकीदारों ने थाना परिसर से रामगढ़वा बाजार, गोला रोड, ब्लॉक रोड ........

Jun 06, 2025 - 17:51
Updated: 11 months ago
0 24
रामगढ़वा। बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द की अपील

चम्पारण टुडे | मोतिहारी | रामगढ़वा

जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एएसआई, पुलिस बल और चौकीदारों ने थाना परिसर से रामगढ़वा बाजार, गोला रोड, ब्लॉक रोड सहित प्रमुख स्थानों पर बाइक से गश्त की।

मार्च के दौरान पुलिस ने स्पीकर के माध्यम से जनता से अपील की कि बकरीद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर एएसआई सुमित कुमार, अजीत कुमार सिंह, कृष्णा राय, चौकीदार संजय सिंह, नवल यादव, सोनू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User