सीतामढ़ी :- आस्था फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन मुखिया अर्पणा सिंह ने की
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- आस्था फाउंडेशन के द्वारा रविवार को बेलसंड विधानसभा क्षेत्र तरियानी प्रखंड के सुमहुती बाज़ार पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन भावी बेलसंड विधानसभा प्रत्याशी तरियानी छपरा पंचायत कि मुखिया अर्पणा सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अर्पणा सिंह ने कहा कि "ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच आज भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में कैंप जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।"
कार्यक्रम में पशुराम सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। तो वही मेडिकल कैंप में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)