सीतामढ़ी :- दो अलग अलग छापेमारी में पुलिस ने 174 बोतल शराब के साथ दो शातिर को किया गिरफ्तार

May 13, 2025 - 07:40
0 3
सीतामढ़ी :- दो अलग अलग छापेमारी में पुलिस ने 174 बोतल शराब के साथ दो शातिर को किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- मेजरगंज पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय रेफरल अस्पताल के पीछे से 164 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। वहीं शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी भूलावन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सोमवार को पीएसआई मुकेश कुमार शर्मा के लिखित आवेदन पर गिरफ्तार तक्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है।

वही दूसरी तरफ मेजरगंज पुलिस ने रविवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप से 10 बोतल शराब के साथ स्थानीय चंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे प्राथमिकी के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User