सीतामढ़ी :- ,,,,,,और बंद हो गया खड़का का खादी भंडार दुखी बिहार सरकार की लापरवाही
-- सीतामढ़ी जिला में विलुप्त होते जा रहे खादी भंडार ,गांधी जी का सपना नहीं हो पाया साकार।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- जिला मैं अब जगह-जगह मौजूद ग्रामीण खादी भंडार अब खंडहर में तब्दील होते दिखने लगा है। जिसका जीता जाग़ता उदाहरण खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत में खंडहर में तब्दील हो गया खादी भंडार। बताते चले की पूर्व में यह खादी भंडार जिला में एक नंबर स्थान पर था जहां सैकड़ो लोगों को यहां से रोजगार मिलता था। यहां सैकड़ो महिलाएं सूत काटकर धागा तैयार कर भंडार में बेचा करती थी। चरखा चलाकर जिसे बुनकर द्वारा निर्मित कपड़ा तैयार होता था। और वह लोग कपड़ा खरीद कर अपने देश का अपने हाथ का निर्मान कपड़ा पहना करते थे। लेकिन सरकार की लापरवाही के चलते जगह-जगह खादी भंडार अब बंद होने के कगार पर है। खादी भंडार के अधिकारी बताते हैं कि हम लोग को जो आवंटन मिलता था वह सभी आवंटन बिहार सरकार द्वारा बंद कर दिया गया। जिसे लेकर के अब खादी भंडार बंद होने के कगार पर है। खरका गांव के खादी भंडार में ताला लटका हुआ है। अब यहां कोई कर्मी नहीं है,और बंद पड़ गया जबकि इस भंडार से सैकड़ो परिवारों का गुजारा होता आ रहा था। सरकार की बहुत बड़ी नाकामयाबी कहीं जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)