सीतामढ़ी :- जमीनी विवाद और नाले की पानी बहाने को लेकर हुई विवाद में भाई ने ली भाई की जान

Jun 13, 2025 - 21:43
0 7
सीतामढ़ी :- जमीनी विवाद और नाले की पानी बहाने को लेकर हुई विवाद में भाई ने ली भाई की जान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(तरियानी) :- थाना क्षेत्र के औरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सगे भाई ने अपने ही भाई को तलवार से हमला कर हत्या कर दिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय शंकर सिंह के रूप में हुई है, जो एक सम्पन्न किसान थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना गुरुवार देर शाम की है।

बताया जाता है के घटना का मुख्य कारण जमीनी विवाद और नाले की पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ था,जो कई वर्षों से भाइयों में जमीनी विवाद चल रहा था, जो इस खुनी संघर्ष का रूप ले लिया।

घटना के बाद परिजनों ने शंकर सिंह को इलाज के लिए तरियानी पीएचसी ले जाया, गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाद परिजनों में आक्रोश!

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेज दिया है। इस घटना में कई नामजद एवं अन्य को अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वही परिजन एवं स्थानीय लोगो ने आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के पुत्र ने स्थानीय थाना तरियानी में प्राथमिक दर्ज कराई है। वही इस घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार है। पुलिस जांच कर आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई हैं!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User