सीतामढ़ी :- विद्यालय के बाहर सहायक शिक्षक पर हमला, मारपीट से घायल; पहले भी मिल चुकी थी धमकी

Sep 02, 2026 - 21:33
0 7
सीतामढ़ी :- विद्यालय के बाहर सहायक शिक्षक पर हमला, मारपीट से घायल; पहले भी मिल चुकी थी धमकी

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

 सीतामढ़ी(चोरौत):- थाना क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत के एक सरकारी विद्यालय खाड़ी टोले के सहायक शिक्षक संजीव कुमार पांडेय के साथ जानलेवा मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल अवस्था में उन्होंने चोरौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया और चोरौत थाना में लिखित शिकायत देकर दो नामजद अभियुक्त के साथ उनके साथ रहे अन्य और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित शिक्षक श्री पांडेय ने बताया कि विद्यालय में दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय से अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र स्थित पिरौखर गांव के लिए रवाना हुए। इसी दौरान विद्यालय के समीप कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि विरोधियों ने उनके साथ जानलेवा मारपीट कर दी, जिससे वे घायल हो गए।

शिक्षक ने अपनी शिकायत में विद्यालय के समीप रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक हीरा ठाकुर, सकरम गांव निवासी भोला पांडेय के पुत्र रितिक पांडेय समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक श्री पांडेय का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों द्वारा उन्हें पहले भी मारपीट की धमकी दी जा चुकी थी। इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीआरसी) को भी दी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला अब हिंसा तक पहुंच गया।

इधर, चोरौत थाना पुलिस ने शिक्षक की लिखित शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User