रामगढ़वा : थानाध्यक्ष ने सघन वाहन चेकिंग अभियान में ऑल्टो कार सहित भारी मात्रा में लाखों की नशीली दवा को बरामद किया
चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को रामगढ़वा में छापेमारी कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य की हाइड्रोकोडोन ट्रामाडोल एक प्रकार की दवा के साथ एक ऑल्टो कार को बरामद किया। जानकारी के मुताबिक दवा की यह खेप नेपाल भेजने की तैयारी में चल रही थी। वही छापेमारी के दौरान रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सात कार्टून में रखी ट्रामाडोल हाइड्रोकोडोन एक प्रकार की दवा की बाजारों में किमत लगभग 20 लाख रूपये की हैं साथ ही लाल रंग की ऑल्टो कार गाड़ी नम्बर बीआर 06डब्ल्यू-6129 को बरामद की गई हैं। जानकारी देते हुएं थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग के क्रम में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी के दौरान एक ऑल्टो कार में रखी गई सात कार्टून नशीली दवा को बरामद की गई। वही ऑल्टो कार को पुलिस को देखते ही कारोबारी गाड़ी छोडकर फरार हो गया। फरार तस्कर की छापामारी जारी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरोह अंतराज्यीय है और इंडिया से नशा पदार्थ की तस्करी कर नेपाल बोर्डर हिस्सों में सप्लाई करने की प्लान में थे। वही नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है साथ ही फरार कारोबारी की पहचान तलाश छापेमारी जारी हैं। मौके पर छापेमारी के दौरान थाना पीएसआई सुमित कुमार, मनीष कुमार, व सैफ जवान तथा सिपाही बल मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0