सीतामढ़ी :- अनुमंडल पदाधिकारी-सह-बाल विवाह निषेध पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन

Apr 23, 2025 - 22:26
 0  3
सीतामढ़ी :-  अनुमंडल पदाधिकारी-सह-बाल विवाह निषेध पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी -सह -बाल विवाह निषेध पदाधिकारी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अक्षय तृतीया के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय, स्कुल और शिवहर जिला अंतर्गत देकुली धाम मंदिर जैसे अन्य स्थानों पर भी बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया।

संगठन - बिहार ग्राम विकास परिषद के सामाजिक सामुदायिक कार्यकर्त्ता द्वारा किए जा रहें कार्य के बारे में जानकारी दी गईं साथ ही अक्षय तृतीया पर जागरूकता कार्यक्रम पर प्लानिंग किया गया। इस दौरान एसडीएम अविनाश कुणाल द्वारा संस्था को धन्यवाद देते हुए कार्य को साहरणीय कदम बताया गया।

"इसमें उपस्थित" :-

जिला अनुमंडल-सह-बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, संगठन -बिहार ग्राम विकास परिषद-अनिल कुमार, कोमल कुमारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, शिवहर। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवहर अनुमंडल। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिवहर अनुमंडल। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर अनुमंडल। जिला समन्वयक, महिला विकास निगम, शिवहर। सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, शिवहर अनुमंडल। सचिव, सवेरा स्वयंसेवी संगठन, शिवहर। सचिव, प्रथम, स्वयंसेवी संगठन, शिवहर। जिला समन्वयक, बिहार ग्राम विकास परिषद, शिवहर।मौजूद रहें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0