सीतामढ़ी :- कर्तव्य में कोताही बरतने वाले आधे दर्जन शिक्षा सेवको के वेतन पर लगी रोक, होगी कार्यवाही

May 13, 2025 - 07:46
0 8
सीतामढ़ी :- कर्तव्य में कोताही बरतने वाले आधे दर्जन शिक्षा सेवको के वेतन पर लगी रोक, होगी कार्यवाही

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- शिक्षा विभाग में व्यवस्था सुधार को लेकर लगातार हो रहे निरीक्षण की जद में अब शिक्षक के साथ शिक्षा सेवक भी आने लगे है।

ड्यूटी से नदारद रहने वाले शिक्षा सेवकों पर अब शिकंजा कसने लगा है। बार बार निर्देश के बाबजूद कर्तव्य में कोताही की शिकायत मिलने पर शिक्षा सेवकों के केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिक्षा सेवक हाजरी बना के अनुपस्थित थे। वही विद्यालय में बच्चों एवं नवसाक्षर महिलाओं की उपस्थिति पंजी अनुपलब्ध थी। हेड मास्टर के द्वारा कोचिंग सेंटर के चिन्हित बच्चों की संख्या से अनभिज्ञ थे। वही नियमित रूप से केंद्र का संचालन नहीं होना, विद्यालय में उपस्थित कराए गए बच्चों की जानकारी नहीं दी गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कोचिंग सेंटर एवं महिला साक्षरता केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है, वही टी एल एम सामग्री भी अनुपलब्ध पाई गई। इसपर डीपीओ ने काफी नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री जिसकी राशि खाते में भेजी गई थी, जिसकी खरीददारी कर एक सप्ताह के अंदर वाउचर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। जो अब तक नहीं खरीदी गई हैं।सरकारी राशि को अपने खाते में संचित रखना सरकारी राशि का दुरूपयोग एवं वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि टी एल एम की राशि देने के एक सप्ताह के अंदर समान खरीद कर अभिश्व कार्यालय में जमा करना था। जो कि नहीं खरीदा जाना काफी दुखद एवं वरीय अधिकारी के आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा सेवक को यथाशीघ्र टीएलएम खरीदने, एवं ससमय कोचिंग सेंटर, साक्षरता केंद्र संचालन का निर्देष दिया। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना में यह योजना शामिल है। शिक्षा सेवकों को प्रति दिन कोचिंग चलाने के बाद, बच्चों को तैयार करा कर स्कूल पहुंचाने, के साथ नवसाक्षरों को साक्षरता प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन शिक्षा सेवकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है उनमें प्राथमिक विद्यालय कटाही सुरसंड में तैनात विनय कुमार चौधरी, मध्य विधालय भैरोकोठी डुमरा में तैनात अजमतुन निशा, मो सनाउल्लाह कुरैशी, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला पुनौरा में तैनात मो रिजवान व मो इस्लाम शामिल है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता ने इन्हें पत्र निर्गत तिथि के तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नही होने की स्थिति में शिक्षा सेवकों के विरुद्ध चयन एवं सेवा शर्त से संबंधित मार्गदर्शिका के आलोक में विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की जायेगी। सूत्रों की माने तो कुछ शिक्षा सेवक अपने कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों में भी लगे है,और स्कूल में उपस्थिति दर्ज कर अपने काम में लग जाते है। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति विवरणी हेड मास्टर द्वारा दिया जाना एवं उनका भुगतान भी होना सवालों के घेरे में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User