सीतामढ़ी :- तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा पहुचे शिवहर

May 07, 2025 - 21:00
0 3
सीतामढ़ी :- तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा पहुचे शिवहर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा को शिवहर पहुचे के बाद शिवह रपुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने उन्हें गुलदस्ता दे के कर स्वागत किया। वहीं तिरहुत रेंज के डीआईजी श्री कुशवाहा ने शिवहर का दौरा किया और साइबर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया और साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया। उनके साथ एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा, एएसपी प्रेमचंद सिंह, सदर डीएसपी सुशील कुमार, ट्रेफिक डीएसपी भाई भरत कुमार और नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह मौजूद थे।

डीआईजी ने लंबित मामलों को जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया ताकि न्याय व्यवस्था मजबूत हो सके। साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया गया है, ताकि लोग साइबर अपराधों से बच सकें।

डीआईजी ने विधि व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

डीआईजी श्री कुशवाहा के निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जांच करना है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता को समय रहते ठीक किया जा सके। वे इससे पहले पटना, गया, रोहतास और बांका में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच में शामिल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User