सीतामढी :- तरियानी के खाजेपुर पुल के पास सरकारी जमीन में बनेगा पर्यटन हॉट -- मंत्री राजू सिंह
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के खाजेपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार निर्णायक कदम उठाने जा रही है। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि शिवहर को एक नया पर्यटन हब बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह जिला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा।
वही तरियानी छपरा में ऐतिहासिक शहीद स्थल के विकास के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि यह स्थल शहीदों की स्मृति के साथ-साथ विकास की संभावनाओं का भी प्रतीक है। उन्होंने सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की और जल्द ही इस स्थल पर बदलाव का आश्वासन दिया।
मुख्यक्षेत्र खाजेपुर में 'मिथिला हॉट' के निर्माण की योजना सबसे बड़ी घोषणा रही। इस परियोजना में स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल, विवाह भवन, मछली पालन केंद्र और मनोरंजन परिसर जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल होंगी। मंत्री ने इसे शिवहर का सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक वैभव और आधुनिकताओं का मिलन होगा।
डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है और काम जल्द शुरू होने की संभावना है। मंत्री ने देवकली धाम और बौद्बी माता स्थल के विकास पर भी चर्चा की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है। क्षेत्रीय नेताओं की उपस्थिति से प्रेस वार्ता में एक मजबूत वातावरण बना, जिसमें स्थानीय विकास और पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
वही तरियानी छपरा के मुखिया प्रतिनिधि एवं समाज सेवी नितेश सिंह महाराज ने पर्यटन मंत्री राजू सिंह का सराहना किया। और बताया कि तरियानी में शहीद स्मारक एवं खाजेपुर पुल के पास पर्यटन हॉट का था जरुरत जो मंत्री जी ने घोषणा कीए है। वही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह नूतन माला सिंह विनय सिंह एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)