सीतामढ़ी :- आत्म समर्पण नहीं की तो होगी घरों की कुर्की, चिपकाया इश्तेहार

May 07, 2025 - 21:05
0 28
सीतामढ़ी :- आत्म समर्पण नहीं की तो होगी घरों की कुर्की, चिपकाया इश्तेहार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- मेजरगंज थाना क्षेत्र के पचहरवा गांव में विगत वर्ष अगस्त माह में हुए दिनेश पटेल की हत्या मामले के फरार पांच आरोपितों के घर अपर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बुधवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिस्पाया। 

इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पचहरवा गांव निवासी संजय पटेल, प्रमोद पटेल, सत्येंद्र पटेल, अमन पटेल तथा आमोद पटेल लंबे समय से फरार चल रहे है।

इनसभी को 20 दिन का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय के अंदर न्यायालय अथवा थाना में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कुर्की जब्ती की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि आरोपितों ने दिनेश पटेल को आपसी विवाद में पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User