सीतामढ़ी :- बकाए पैसे के कारण एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या,

Apr 23, 2025 - 22:19
Updated: 1 year ago
0 6
सीतामढ़ी :- बकाए पैसे के कारण एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या,

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बेलसंड) :- थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप बांध किनारे अपराधियों ने गोली मारकर मारर गांव निवासी प्रमोद साह की हत्या करदी। हत्याकांड मामले को लेकर मृतक के पुत्र कमल साह के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें चैनपुर निवासी मो० गुफरान आलम और उसके पिता मंजर आलम समेत चार अज्ञात को आरोपित किया गया है। आवेदन के अनुसार आरोपी के यहां मिट्टी बिक्री का तीन लाख रुपए बकाया था। मृतक प्रमोद साह को 20 अप्रैल की शाम पैसे की तगादा के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें वे बाल बाल बच गए। फिर 21 अप्रैल की रात प्रमोद साह खाना खाकर चैनपुर में बांध के किनारे डेरा पर सोने चले गए। रात के करीब ग्यारह बजे मृतक के पुत्र कमल डेरा पर भूंसा रखने गया। डेरा के नजदीक पहुंचने पर गोली चलने की आवाज आई। दौर कर देखा तो उसके पिता खून से लतपथ थे। आरोपी गुफरान और मंजर समेत चार लोग डेरा से निकलकर भागने लगे। हल्ला करने पर वे लोग गोली चलाते हुए बांध के अंदर भाग गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो० गुफरान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस को घटना स्थल से गोली का एक खोखा भी मिला है। एफएसएल की टीम भी घटना स्थल का मुआयना कर चुकी है। इलाके में दहशत फैली हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User