सीतामढ़ी :- बाढ़ की खतरे को ले समस्तीपुर मंडल में ट्रैक व पुलों की निगरानी बढ़ाई गई, पानी बढ़ने पर रोक दी जाएगी ट्रेन
-- पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर रहेंगे रेल कर्मी।
-- पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही ट्रेनों को रोकने का निर्देश।
-- रेलकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिला प्रशासन से बात कर आपसी समन्वय बना इस अपदा से निपटने का आग्रह किया है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
डीआरएम ने इंजीनियरिंग विभाग के सभी रेलकर्मियों व अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।
ट्रैकमैन के साथ ही पुलों की निगरानी करने वाले रेलकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया और जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ रेल प्रशासन के अधिकारी राज्य के बाढ़ नियंत्रण निदेशक के संपर्क में लगातार रहेंगे।
बाढ़ की स्थिति और जलस्तर में होने वाले बदलाव की जानकारी रेल अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
इस तरह की व्यवस्था की गई है कि यदि किसी रेलखंड पर पानी बढ़ने या ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की सूचना मिलती है तो तत्काल संबंधित क्षेत्र के ट्रेनों को रोक दिया जाएगा।
रेल प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक या पुल को होने वाले नुकसान के साथ यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है।
मंडल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह का जोखिम सामने आने पर ट्रेनों के परिचालन को तत्काल नियंत्रित किया जाएगा, ताकि जान-माल की क्षति को रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)