सीतामढ़ी :- भाया सीतामढ़ी होकर गुजरेगी रक्सौल - तिरुपति एक्सप्रेस, लोगो में खुशी की लहर

Apr 1, 2026 - 09:04
 0  1
सीतामढ़ी :- भाया सीतामढ़ी होकर गुजरेगी रक्सौल - तिरुपति एक्सप्रेस, लोगो में खुशी की लहर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे( सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- रेलवे स्टेशन से आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिरुपति तक नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की रेल मंत्रालय ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 17433 (तिरुपति-रक्सौल) और 17434 (रक्सौल-तिरुपति) अब साप्ताहिक आधार पर भाया सीतामढ़ी होकर संचालित होगी।

नरकटियागंज - रक्सौल्ह सीतामढ़ी - दरभंगा - समस्तीपुर - बरौनी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत ।

रक्सौल - तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित साप्ताहिक परिचालन से लोगो में उल्लास देखी जा रही है। पहले लोगो को तिरुपति बालाजी मंदिर जाने के लिए मुजफ्फरपुर या पटना पहुंचना पड़ता था, अब ऐसा नहीं होगा लोग इस रेलखंड के उक्त ट्रेन की स्टॉपेज वाली स्टेशन पर पहुंचकर आसानी से जा सकते है। पहले दक्षिण भारत जाने के लिए रेलयात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। स्थानीय लोगों में अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका ज्योति झा, उषा रानी, सविता कुमारी, राजन कुमार, श्वेता रानी, रंजीत कुमार, रचना कुमारी से इस बात पर चर्चा करने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है, तथा रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को सधन्यवाद दिया है। रक्सौल से भाया सीतामढ़ी तिरुपति के लिए एक नियमित ट्रेन 17434/17433 का परिचालन शुरू होने से लोगो में उल्लास देखी जा रही है।

अब रक्सौल से भाया तिरुपति तक सीधी ट्रेन :- 

रेलमंत्रालय के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल और आसपास के लाखों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भारी राहत मिलेगी। पहले यात्रियों को चेन्नई, मुंबई या अन्य बड़े स्टेशनों से कनेक्टिंग ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय, खर्च और थकान बढ़ जाती थी। अब सीधा कनेक्शन मिलने से लोगों को तीर्थयात्रा के लिए दक्षिण भारत जाने में आसानी होगी।

कब से नियमित होगी ट्रेन :-

 यह ट्रेन सेवा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रक्सौल, घोड़ासहन, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा जो नेपाल के तराई क्षेत्र से जुड़ा है, इन जगहों में कई स्टेशन पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ा है। तथा प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, वहां के निवासियों को तिरुपति बालाजी जैसे धार्मिक स्थल तक आसानी से पहुंचने का अवसर मिलेगा." ट्रेन का शुभारंभ अप्रैल 2026 से होने की संभावना है, हालांकि सटीक तारीख और समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी।

जानिए क्या होगा स्टॉपेज :-

रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस कुल 2,800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी यह ट्रेन :-

 ट्रेन में इस ट्रेन में कुल 20 बोगियां होंगी, जिनमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल कोच शामिल रहेंगे। कुल 1,500 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाली यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जैसे बायो-टॉयलेट, पैंट्री कार, वाई-फाई हॉटस्पॉट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट।

खास तौर पर, तिरुपति के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए विशेष आरक्षण कोटा भी रखा जाएगा। टिकट मूल्य स्लीपर क्लास के लिए लगभग 800-1,000 रुपये और एसी क्लास के लिए 2,000-3,500 रुपये तक अनुमानित है, जो मौजूदा कनेक्टिंग ट्रेनों से 30-40% सस्ता पड़ेगा।।।

15 साल पुरानी मांग हुई पूरी':-

स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से इस इस रूट पर ट्रेन की मांग करते आ रहे थे। स्थानीय संसद देवेश चंद्र झा, तथा स्थानीय विधायक ने कई बार रेल मंत्री से मुलाकात कर इसकी पैरवी की थी।स्थानीय केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा, की "यह हमलोगों की 15 साल पुरानी मांग का फल है। नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग व्यापार के साथ-साथ धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं। तिरुपति, रामेश्वरम जैसे स्थलों तक जाना अब सपना नहीं रहेग।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0