सीतामढ़ी :- महिला संवाद से निकलेगा समस्याओं का समाधान
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त होने वाली आकांक्षाओं एवं समस्याओं को ऐप में प्रविष्ठि करके इसके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए जाएंगे। दरअसल महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त हो रही आकांक्षाओं को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है। इन आकांक्षाओं को विभागवार वर्गीकृत करते हुए निष्पादन हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाना है। जिससे महिलाओं की आकांक्षाओं पर काम किया जा सके।
सीतामढ़ी जिले के सभी 17 प्रखंडों में पिछले 23 दिनों से जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर प्राप्त होने वाली आकांक्षाओं को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है।
सीतामढ़ी जिले के सभी 17 प्रखंडों में अब तक 945 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जो कि 21 महिला संवाद वाहन के माध्यम से प्रतिदिन दो पालियों में 42 स्थलों पर आयोजित किया जाता है । इस संवाद वाहन में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है, जिससे कि वो लाभान्वित हो सके ।
इसी क्रम में सीतामढ़ी के पुपरी प्रखंड के हरदिया पंचायत स्थित अनोखा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 194 महिलाओं ने सहभागिता दर्ज कराई । इस कार्यक्रम में एस.डी.एम पुपरी मो. इस्तियाक अंसारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक इन्द्रनाथ झा, क्षेत्रीय समन्वयक रमेश कुमार, सामुदायिक समन्वयक विष्णुदेव पासवान आदि कर्मी उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)