सीतामढ़ी :- शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात नगीना सिंह गिरफ्तार

Oct 25, 2026 - 09:25
0 3
सीतामढ़ी :- शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात नगीना सिंह गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :-  पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह प्रेसवार्ता करते हुए कहा के फरार एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष, शिवहर एवं जिला आसूचना इकाई (डी आई यू) की संयुक्त टीम ने डकैती गैंग के मुख्य सरगना के रूप में चिह्नित तथा लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त नगीना सिंह, पिता-देवनंदन सिंह, निवासी ग्राम-शेखोना, थाना-फेनहारा, जिला-पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया था।

प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का अब तक ज्ञात आपराधिक इतिहास ,शिवहर थाना कांड संख्या-157/25 दिनांक-08/05/2026 धारा- 310(2) बिएनएस, शिवहर थाना कांड संख्या-06/88 धारा- 395 भा०द०वि०,पिपराही थाना कांड संख्या-11/84 धारा- 25(ए),26 आर्म्स एक्ट,पिपराही थाना कांड संख्या-62/83 धारा- 395 भा०द०वि०,पिपराही थाना कांड संख्या-08/84 धारा- 395,397,412 भा०द०वि०,पिपराही थाना कांड संख्या-11/88 धारा- 395 भा०द०वि०,पताही (मोतिहारी) थाना कांड संख्या-62/88 धारा- 399,402 भा०द०वि० एवं 25(ए),26,35 आर्म्स एक्ट है, और अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User