सीतामढ़ी :- शिवहर समाहरणालय परिसर में "खेलो इंडिया टीम" को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रीय एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने खेलो इंडिया की टीम का स्वागत करते हुए बताया है कि पूरे बिहार में 4 मई से 15 मई के बीच पटना ,राजगीर, गया, भागलपुर, बेगूसराय तथा दिल्ली में होने वाले विभिन्न प्रकार के खेलों में शिवहर जिला के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे जिनका हौसला अफजाई करने को लेकर पूरे राज्य एवं देश तैयार है।
उन्होंने कहा है कि खेलो इंडिया की टोर्च रैली 2 मई तक जन-जागरूकता बिहार के प्रत्येक जिलों का भ्रमण कर खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया कार्यक्रम "सभी के लिए खेल" और "उत्कृष्टता के लिए खेल" को बढ़ावा देता है। यह एक पैन-इंडियन स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जो सालाना सभी खेलों के 1000 सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को फंडिंग देता है। खेल अनुशासन में प्रतिभाओं की पहचान, विकास और प्रोत्साहन से खेल संस्कृति का विकास होता है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा की शिवहर जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है कहते हुए जिला पदाधिकारी ने बच्चों को मसाल हाथ में थमाया तथा कहा कि शिवहर जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे इसमें भाग। डीएवी, केंद्रीय विद्यालय, नवाब हाई स्कूल, सरसोला खुर्द के चयनित बच्चे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 की टोर्च रैली के स्वागत हेतु शामिल रहें।
खेलो इंडिया की बिहार स्तरीय टीम के प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ,अमर सिंह ,मोहन सिंह सहित 6 सदस्य टीम टोर्च रैली के साथ शिवहर आये।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता श्री मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, विशेष कार्य पदाधिकारी मो० आफ़ताब करीम, उपाधिक्षक, शारीरिक शिक्षा सुश्री दीक्षा भगत एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0