सीतामढ़ी :- ससुर ने बहू की गला घोंटकर हत्या की। शव को सुखी पोखर में दफना दिया

Apr 23, 2025 - 22:13
 0  6
सीतामढ़ी :- ससुर ने बहू की गला घोंटकर हत्या की। शव को सुखी पोखर में दफना दिया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(पुपरी) :- थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत तमुहा गांव में ससुर व सास ने गला दबा कर अपने बहु की हत्या कर दी। वहीं रातों रात शव को पोखर में गाड़ दिया। इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली एक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में बीती रात ऐसी घटना सामने आई जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। आरोप है कि रामभरोस राय ने अपनी ही बहू कंचन देवी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को गांव स्थित चौड़ के एक सूखे पोखर पर लेजाकर उसे गाड़ दिया। सुबह होते ही यह ख़बर जंगल में आग की तरह फैल गई।

 सूचना मिलते ही पुपरी पुलिस की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोखर की खुदाई कर शव को बाहर निकाला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दी है। वहीं मृतका की सास और ससुर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। इधर इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों में तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गरम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0