पूर्वी चम्पारण : एसएसबी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए दिया थाने को आवेदन

Mar 30, 2025 - 16:57
 0  2

।। एसएसबी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन ।।

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।

कृषि यंत्र ढो रहे ड्राइवर को भंगहा एसएसपी द्वारा मारने व अपशब्द कहने को लेकर चैनपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। ड्राइवर संतोष पासवान ने थाना को दिए अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे थ्रेशर लदे पिकअप लेकर जब बरवाखुर्द पहुंचा, तो वहां 5-7 की संख्या में एसएसबी जवानों ने लिया।

थ्रेशर का कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस देखते ही जातिसूचक गाली देते जोर-जोर से डंडा मारने लगा।वहीं दुबारा आने पर किसी भी केस में फंसा देने की धमकी भी दी। हालांकि एसएसबी ने खंडन करते सभी आरोपो को गलत व  निराधार बताया है। बताया कि सीमाई क्षेत्रों में तस्करी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, फेक करेंसी इत्यादि को रोकना ही एसएसबी का मुख्य उद्देश्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0