पूर्वी चम्पारण : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने कोरोना वायरस को लेकर लोगो को किया जागरूक, बांटा साबुन
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई घोड़ासहन के द्वारा आज मंगलवार को घूमघूमकर कोरोना वायरस से सम्बंधित जानकारी दी गयी। कोरोना से बचाव के उपाय बताये गए। जागरूकता अभियान के तहत हड़ताली शिक्षकों ने कोरोना भगाव शिक्षा बचाओ आदि के नारे भी लगाए गए। घोड़ासहन ब्रह्म स्थान के पास कोरोना से बचाव के लिए हैंडवाश व साबुन का वितरण भी किया गया। हड़ताली शिक्षकों ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा अबतक किसी प्रकार की दवा या सामग्री का बितरण नहीं किया गया है। वही बिहार के साढ़े चार लाख शिक्षक हड़ताल पर रहते हुए भी समाज में जागरूकता लाने का काम कर रहें है और हैंडवाश, साबुन, सेनीटाइजर, मास्क आदि का वितरण कर रहें है। मौके पर अध्यक्ष मंडल सदस्य सुनील कुमार, मो हाफिजुर रहमान, रत्नेश कुमार, प्रकाश कुमार, संतोष सिंह, अनीता जायसवाल, प्रवीना खातून सहित दर्जनों की संख्या में अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0