पूर्वी चम्पारण : कोरोना वायरस को लेकर एसएसबी अलर्ट, जाँच के साथ लोगो को कर रहे जागरूक 

Mar 30, 2025 - 16:57
0 3

विदेशों में खतरनाक कोरोना वायरस फैलने के बाद वहां से लौटने वालों को लेकर भारत नेपाल सीमाई इलाकों में एसएसबी जवानो द्वारा खास सतर्कता बरती जा रही है। वही जिला प्रशासन भी अलर्ट है। ऐसे माना जा रहा है कि चीन आदि देशों से लौटने वाले नेपाल बॉर्डर होकर ही आ रहें है। जिसको लेकर सीमा पर सुरक्षा में लगे एसएसबी द्वारा भी गहन जाँच व छानबीन की जा रही है। वही घोड़ासहन झरौखर सीमा पर जमुनिया एसएसबी जवानों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर आने व जाने वाले लोगो के बीच जागरूकता फैलाया जा रहा है। मौके पर यूनिसेफ के मुनेंद्र सिंह, एसएसबी के जवान व अन्य लोग मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User