नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक द्वारा साबुन सैनिटाइजर बांटे गए
रामजी कुमार, पूसा।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से जुड़े राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार के द्वारा पूसा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजर साबुन वितरण किया गया । युवा स्वयंसेवक पूसा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम नागरिकों से मिलकर लोगों को जागरूक कर लॉक डाउन पालन करने के लिए आग्रह कर रहे हैं ।
घर से निकलते हुए लोगों को भी उन्होंने आग्रह किया कि विशेष जरूरी में ही आप घर से निकले अगर आपको बाजार से कोई सामान लाना है तो कोई एक सदस्य घर से निकले। उन्होंने देश को इस वैश्विक महामारी के संकट में घिरे होने के बात को बताया अगर हम लोग लॉकडाउन का पालन करेंगे तो बहुत हद तक देश की स्थिति बदल सकती है। आप लोग सहयोग करें उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आप साबुन से हाथ धोए सैनिटाइजर का उपयोग हर हाल में करें। तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन अवश्य करे।
उन्होंने बताया आज भारत सरकार और बिहार सरकार लोगों को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है इस दुख की घड़ी में एक दूसरे को साथ और सहयोग देने की जरूरत है । उन्होंने बताया नेहरू युवा केंद्र के द्वारा पूसा प्रखंड में जितने भी युवा क्लब है उस क्लब के सदस्य लोगों के बीच जागरूकता अभियान पंचायतों में चला रहे हैं तथा कुछ क्लब का सात सदस्य कमेटी बनाकर पंचायत में लोगों के बीच जितने भी अन्य प्रदेशों से लोग आए हैं।
उनका निगरानी प्रखंड प्रशासन के साथ मिलकर कर रहे हैं । उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि दिग्भ्रमित नहीं हो ।मौके पर ओम प्रकाश कुमार, बबीता कुमारी, आलोक कुमार, आशुतोष कुमार, आदि थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0