पूर्वी चम्पारण : घोड़ासहन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने बांटे मास्क

Mar 30, 2025 - 11:27
 0  2

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 
 
एक ओर जहाँ कोरोना संक्रमण को लेकर जगह जगह महामारी की स्थिति है। पुरे देश में लॉक डाउन की स्थिति है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो की स्थिति काफी दयनीय मानी जा रही है। इस स्थिति में पुरे देश में सरकार के साथ साथ स्वयं सेवी संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई  है।  जगह जगह कैंप लगाकर अथवा उनके घरों तक पहुंचकर सहायता पहुंचाई जा रही है। कई मंदिरों द्वारा भी इनको भोजन आदि की व्यवस्था भी कराई जा रही है।  इसी कड़ी में आज घोड़ासहन प्रखंड के कदमवा पंचायत के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुशवाहा के द्वारा पंचायत क्षेत्र में घूमघूमकर साबुन का वितरण किया गया।

श्री कुशवाहा द्वारा बार बार साबुन से हाथ धोते रहने की बात बताई गयी। वहीं घोड़ासहन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा गाँधी नगर में मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण के दौरान संजय कुमार के द्वारा लोगो को घर में ही रहने व कोरोना से बचाव के अन्य उपाय बताये गए। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के विष्णु गाडिया, रंजीत गाडिया, संजीव जायसवाल, राहुल कुमार, अमित कुमार ने जानकारी देते बताया कि घूमकर जायजा भी लिया जा रहा है।  

किसी भी तरह की कमी के लिए हम पीछे नहीं हटेंगे। आने वाले समय में यदि यहाँ के लोगो के लिए भोजन पानी की व्यवस्था भी करना पड़े तो चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स उसके लिए भी कृतसंकल्प है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0