आमोदेई में रामनवमी दिवस पर मंडल अध्यक्ष ने लॉक डाउन में भूखे लोगों को पांचवें दिन मिष्ठान भोजन चलाया
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर गुरुवार को रामगढ़वा प्रखंड मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा ने भूखे लोगों को पांचवें दिन रामनवमी के अवसर पर मिष्ठान भोजन खीर,पुरी सब्जी की ब्यवस्था किया गया हैं।
प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि पूजा के अवसर पर आज मिष्ठान भोजन की ब्यवस्था किया गया है और कल से पहले की अपेक्षा में पूरे लॉक डाउन की अवधि तक भूखे लोगों की भोजन व्यवस्था चलेगी।
मंडल अध्यक्ष ने रविवार को बताया कि चल रहे भोजन की ब्यवस्था आमोदेई अवस्थित आवासीय परिसर में चलायी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि नेपाल से या कही-कही दुर से पैदल व्यक्ति की जानकारी मिलने पर भूखे लोगो को सबसे पहले डॉक्टरों से जांच कर ही भोजन कराया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि भोजन का समय निधारित है सुबह में साढ़े सात बजे से नौ बजे और संध्या में छः बजे से सात बजे तक भोजन की ब्यवस्था है।इसके लिए सभी पंचायत अध्यक्ष को उनके पंचायत में लॉक डाउन से भूखे रहने वाले लोगों को चिन्हित कर भोजन स्थल तक पंहुचाने के लिए सूचित किया गया है।
मौके पर प्रखंड भाजपा महामंत्री अभय गुप्ता, महिला मोर्चा रूपा कुमारी, विरेन्द्र प्रसाद, मुरलीमोनहर प्र०,ध्रुप प्रसाद, रामाशंकर कुशवाहा, प्रदीप दास,मनुलाल प्रसाद, जयनारायण कुशवाहा, शंकर मांझी,हरिमोहन कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, रामाकांत मेहता,रामबिलास कुशवाहा, बीराबहादुर पासवान,भागीरथी दास,बृज किशोर कुशवाहा, प्रयाग प्रसाद, भरत ठाकुर,अखिलेश ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)