आजाद बाग़ ढाका में नागरिकता संसोधन एक्ट के विरोध में लगातार 35 वीं दिन जारी रहा धरना, डिटेंशन कैम्प के दृश्यों का सांकेतिक झांकी पेश की गई।

Mar 30, 2025 - 16:57
0 4

सिकरहना। महात्मा गाँधी जी के क्रम भूमि चम्पारण के ढाका में नागरिकता संसोधन एक्ट के विरोध में लगातार महिलाओं ने धरना दिया हुआ है। महिलाएं जुलूस बना कर धरना स्थल पर पहुँचती हैं और राष्ट्र गान "जन गन मन" से धरना प्रारंभ हो जाता है, राष्ट्र गान के बाद संविधान के प्रस्तावना का पाठ कराया जाता है। प्रतिदिन की तरह आज भी महिलाओं ने नागरिकता संसोधन एक्ट के विरोध में जुलूस निकाला, राष्ट्र गान पढ़ी गई और संविधान के प्रस्तावना का पाठ भी किया गया और उसके बाद डिटेंशन कैम्प के दृश्यों का सांकेतिक झांकी भी पेश की गई। महिलाओं ने जम कर नारे लगाए और अपने भाषण में सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User