पुलिस द्वारा नगर पंचायत के कार्यालय सहायक की पिटाई

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

नरेंद्र झा, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के केसरिया पुलिस द्वारा केसरिया नगर पंचायत के सहायक राहुल कुमार झा की पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है। राहुल को उस समय रास्ते में रोक कर पीटा गया जब वह अपने निवास से मोटरसाइकिल पर अपने कार्यालय जा रहा था।

उसने पुलिस को अपना परिचय पत्र भी दिखाया लेकिन पुलिस एक नहीं सुनी और उसपर बेरहमी से डंडे बरसाए। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी जमा हो गए

और स्थानीय थाना पर पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद स्थानीय अधिकारी के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कुछ बोलने से इंकार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User