सुगौली में कोविड -19 की घर -घर जांच हुई शुरू।अधिकारियों की टीम पहुंची गांव में।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2


सुगौली:--प्रखण्ड में कोविड -19 की घर -घर जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने जांच करने से मना कर दिया।जिसकी सूचना पर बीडीओ सरोज कुमार बैठा,पीएचसी प्रभारी डी के मिश्रा, बी एच एम हेमराज, पुलिस टीम के साथ पदाधिकारी इनामुद्दिन खान और  आशा कर्मियों के साथ मनसिंघा गांव पहुंचे और लोगों को समझाया गया। शुक्रवार से सर्वे का कार्य शुरू करने के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सरोज बैठा ने और पीएचसी प्रभारी डॉ डी के मिश्रा ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार पोलियो की तर्ज़ पर कोरोना वायरस की जांच की जा रही है।इसकी जांच के लिए उत्तरी मनसिंघा पंचायत में गई मेडिकल की टीम को लोगों ने जांच करने से मना कर दिया।जिसकी सूचना पर अधिकारियों की टीम पुलिस पदाधिकारी इनामुद्दिन खान और पंचायत के मुखिया पति शमीम अहमद के साथ वहां पहुंचे और लोगों को जांच के लाभ के बारे में बताया। जिसके बाद प्रति परिवार की जांच शुरू की गई। लोगों की जांच कर कोरोना संदिग्धों के बारे में पता लगाना है।वीडियो श्री बैठा ने बताया कि बाद में जन वितरण प्रणाली के कई दुकानों की जांच की गई।और सभी दुकानदारों को विभागीय निर्देश के मापदंड के अनुसार खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User