सुगौली के कई पंचायतों में हुई ओलावृष्टि,आंधी के साथ हुई बारिश।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

सुगौली:-- प्रखण्ड के उत्तरी क्षेत्र के कई पंचायतों में शुक्रवार की अपराह्न आयी आंधी तूफान और ओलावृष्टि से भारी क्षति की जानकारी मिली है।आसमान में लगे बादलों से अचानक ओलावृष्टि शुरू हुई। बड़े - बड़े ओला गिरे और तेज हवा के साथ वारिस हुई।मौसम का तांडव करीब पंद्रह मिनट तक रहा।बगही, पंजियारावा और करमवा रघुनाथपुर सहित अन्य पंचायतों के माधोपुर नन्हकार, बहुअरी, पंजियारवा,देवदत्वा,परसौना,बगही , करमवा रघुनाथपुर सहित कई गांवों में आपदा का कहर बरपा है।बगही के सरपंचपति सी डी झा, पंजियारवा के पूर्व सरपंच जीवन गिरी,और किसानों में धुमन कुशवाहा,रमेश कुशवाहा,राजीव भगत,दिनेश भगत,बिनोद कुशवाहा,शम्भू प्रसाद,उमाकांत कुशवाहा,रामाधार सिंह,कौशल किशोर सिंह सहित दर्जन भर किसानों ने बताया कि अाई तूफान से हमारी भारी क्षति हुई है। सब्जी में घेंवडा, कदुआ,भिंडी,प्याज,खीरा,झिंगुनी, करैला,बैगन की पूरी खेती पीट गई है। आम के पेंडों को भारी नुकसान पंहुचा है।किसानों के अनुसार अभी 30-10 प्रतिशत गेंहू की फसल खेतों में थी जो बर्बाद हो गई है। खलिहानों में रखी गई गेंहू के बोझे पानी में खराब हो गए है।इस बाबत प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शिद्ध नाथ राय ने बताया कि ओलावृष्टि और आंधी तूफान से आंशिक क्षति होने की बात बताई।। क्षति का आकलन कराया जा रहा है। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User