घोड़ासहन के भारत नेपाल सीमा पर लगाये गये सीसीटीव कैमरे
सीसीटीव कैमरे से बॉर्डर पर चौबीसों घण्टे हो रही निगरानी ।
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण:
नेपाल से कोरोना के संगदिग्ध मरीज के भारत मे प्रवेश करने की खुफिया सूचना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है इसी दरम्यान भारत नेपाल सीमा पर अब अब तीसरी आँख से नजरे रखी जा रही है, इसी कड़ी में सीमा से सटे विभिन्न नकाओ पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा चुका है,सीमावर्ती झौरखर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर कैमरा लग चुके है, तो कई जगह इसका लगाने का कार्य भी जोर शोर से चल रहा है,सिकरहना अनुमंडल प्रसाशन के द्वारा कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र एवम झौरखर थाना क्षेत्र का चयन कैमरा लगाने के लिये किया गया था, इस दरम्यान झौरखर हॉस्पिटल एवम पीठवा मंदिर के पास कैमरा कार्य करना शुरू कर दिया है, इसकी जानकारी देते एसएसबी जमुनिया के इंसपेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि इन दो जगहो पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाये गये,जहा से बॉर्डर पर चौकस निगरानी रखी जा रही है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0