इण्डो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के आठ नये अस्थायी कैम्प का किया गया निर्माण

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1


वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गिरीघाट, जियालालघाट, पथलवा घाट, अठमुहान गाछी, बड़ोखर में किया गया निर्माण ।

एसएसबी के अस्थायी कैम्प पर जवानों की चौबीसों घंटे रहेगी तैनाती ।।

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: इण्डो नेपाल बोर्डर से कोरोना  के संगदिग्ध मरीजो की भारत मे प्रवेश की खुफिया सूचना पर इण्डो नेपाल बॉर्डर के कई नकाओ पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से एसएसबी के द्वारा कई अस्थायी कैम्प का निर्माण किया गया है,जहाँ से चौबीसों घण्टे बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते अठमुहान एसएसबी के सहायक कमाण्डेन्ट चन्दन कुमार ने बतलाया कि वरीय अधिकारियों की दिशा निर्देश के आलोक में भारत नेपाल सीमा के अठमुहान कैम्प से सटे विभिन नकाओ पर अब तक आठ नये अस्थायी कैम्प का निर्माण किया गया है।

जिसमे मुख्य रूप से अठमुहान गाछी,जियालाल घाट, गिरीघाट,पथलवा घाट में दो, बड़ोखर,आदि शामिल है जहां चौबीसों घण्टे जवानों की तैनाती की गयी एवम बॉर्डर पर कड़ी निगाहें रखी जा रही है,किसी भी हालत में कोई बॉर्डर क्रोस ना करे इसलिए विशेष नज़र रखी जा रखी है।

उन्होंने बताया कि नेपाल से जालिम मुखिया द्वारा कोरोना के संक्रमित मरीज को भारत मे भेजने की खुफिया रिपोट मिलने के बाद उक्त योजना बनायी गयी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User