सामाजिक संस्था ग्रीन ऐण्ड क्लीन का कोरोना सुरक्षा जागरूकताअभियान जारी
मोतिहारी , नरेन्द्र झा।
कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लॉक डाउन होते ही शहर में ग्रीन एंड क्लीन संस्था ने बढ़ चढ़कर जागरूकता अभियान के साथ-साथ साफ सफाई अभियान चलाना आरंभ किया। संस्था के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा नगर में हो रही है । सामाजिक संस्था के फाउंडर जदयू के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह हैं ,जो खुद नगर पार्षद भी है ।
उन्होंने बीमारी की घोषणा एवं सुरक्षात्मक कदम उठाने के सरकारी आह्वान के बाद इस दिशा में कूद पड़े। संस्था के समर्पित एवं संवेदनशील कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर इन्होंने गली गली में छिड़काव, जागरूक करना, मास्क वितरण आदि आरंभ किया ।यथासंभव भोजन सामग्री भी इन्होंने वितरित की। इनका यह सेवा कार्य लगातार चल रहा है।
आज सुबह इनके साथ नवयुवकों का काफिला दो नंबर वार्ड से निकला जो संपूर्ण मुख्य मार्ग पर छिड़काव एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को आगाह किया कि आप अपने घरों में रहे, डिस्टेंस बनाकर के रहे,ताकि इस कोरोना लडाई से हम जीत प्राप्त कर सके। डिस्टेंस मेंटेन करते हुए काफिला मुख्य मार्ग होते हुए पंच मंदिर तेलिआपट्टी होते हुए गौरी शंकर स्कूल के आसपास आज का अभियान चलाया और लोगों ने संस्था के सराहनिए कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। जहां सरकारी तंत्र आज के इस भयाक्रांत माहौल में हार खा चुका है नवयुवक अपने बलबूते पर इस कार्यक्रम को चला रहे हैं
।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेन्द्र सिंह,अवकाश प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक अमित सेन सीएससी सेंटर के संचालक ओम वर्मा आलोक उर्फ बिट्टू के अलवा काफी संख्या में छात्र नौजवानों ने इस मानवीय सेवा अभियान में अपना सहयोग किया। इस महामारी से लड़ने के लिए जो एकमात्र कारगर उपाय डिस्टेंस मेंटेन करना, घरों में रहना सफ सफाई रखना इस पर उन्होंने फोकस किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)