सीतामढी पुलिस ने दिखाई दरिया दिली, लॉकडाउन में फँसे दुधमुँहे को उपलब्ध कराया दूध
बच्चे के पिता ने राजस्थान से सीतामढी पुलिस से लगाई थी गुहार,
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
राजस्थान में लॉक डाउन में फसे मोहन ने एसपी को किया फोन, तो थोड़ी ही देर में सीतामढ़ी के सोनवर्षा स्थित उसके घर पर उसके बच्चे का पहुँचा दूध का पैकेट एवम साथ मे नगद राशि भी* । मोहन महतो, पिता - मांझी महतो वार्ड न0 - 6, थाना - सोनबरसा जो कि वर्तमान में मजदूरी करने राजस्थान गया है, जहाँ वह लॉकडाउन में फँसे हुए है।
उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी अनिल कुमार के आवास स्थित लैण्ड-लाइन नंबर पर फोन कर अपने गाँव थाना-सोनबरसा, स्थित आवास हनुमान नगर वार्ड न0-6 में रह रहे छोटे बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया, जिसके उपरांत एसपी अनिल कुमार के निर्दश पर थानाध्यक्ष सोनबरसा राकेश रंजन ने स्वयं मोहन महतो के घर जाकर बच्चो के लिए दूध का पैकेट उपलब्ध कराया और साथ में नगद राशि भी दिया।
मोहन की पत्नी एवम बच्चे जहाँ काफी खुश नजर आए। वही इसको लेकर गाँव के लोगो में काफी खुशी देखी गयी। आप धैर्य बनाये रखे,सरकार के निर्देशों का पालन करते रहे,हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।किसी भी तरह की सहायता के लिए जिला प्रशासन के नियंत्रणकक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर करे संपर्क। मानेगें सरकार का कहना तो हारेगा कोरोना।दूसरी ओर एस पी ने सोशल मीडिया पर अफ़वाह फैलाने वालों पर भी सख़्ती की हिदायत देते हुये कहा कि कई लोगों पर कार्रवाई करने की बात भी कही ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0