मुखिया ने जविप्र के पंचायत के सभी डीलरों के साथ की बैठक

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के पटनी पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष मंजित कुमार सिंह के अध्यक्षता में शुक्रवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुएं जविप्र के  पंचायत के सभी डीलरों का बैठक  की गई।
उक्त बातों की जानकारी मुखिया मंजित कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्बारा जो भी निर्णय लिया गया है उसका पालन करते हुएं पंचायत में सभी डीलरों को निर्देश दिया कि पंचायत में जब भी कोई राशन संबंधित सूचना हो तो राशन कार्डधारियों को भी सूचित करें।
इन्होंने बैठक में फटकार लगाते हुएं पंचायत के सभी डीलरों को निर्देश दिया कि राशन उठाने के बाद समय से सभी लाभुकों को राशन मिल जाना चाहिए ।जिससे कि पंचायत के किसी भी लाभुकों के द्वारा शिकायत नहीं आए ।मौके पर जविप्र के डीलर रामबाबू प्रसाद,संतोष कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,हरुफ राम,सिता देवी  आदि मौजुद थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User