चिकनी गांव में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मेडिकल टीम द्वारा लगाया चौपाल
एम० कुमार, रामगढ़वा ।
कोरोना संक्रमण व चमकी बुखार को लेकर गुरुवार को प्रखंड के चिकनी गांव के दलित बस्ती में पीएचसी के मेडिकल टीम और जीवीका के द्वारा संयुक्त रुप से चौपाल का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता उस वार्ड के वार्ड सदस्य रामदयाल पासवान ने की।वही डॉक्टर राहुल कुमार,केयर इंडिया के ब्लौक मैनेजर निबित कुमार,बीएमसी के रवी रंजन कुमार के द्वारा गुरुवार को संयुक्त रुप से चमकी बुखार की पहचान और देखभाल के बारे में बताया गया ।
खबर की जानकारी में उन्होंने ने चौपाल में बताया कि एक से पन्द्रह साल के बच्चों को घर में हीं रखें इसे धूप में नहीं निकलने दें जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत के गांवो में चौपाल लगाकर चिमकी बुखार की जानकारी दिया जायेगा।
वहीं पीएचसी के डॉक्टर चंद्र भूषण कुमार,जीवीका के सत्येन्द्र कुमार व शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण अपने जिला में दस्तक दे दिया है ।इसलिए आप सभी से नम्र निवेदन है की अपने घरों से बाहर एकदम नहीं निकलें ।घर में रहें सुरक्षित रहे साथ साथ दुसरों को भी सुरक्षित रखें ।
सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुएं मौके पर आशा फैसिलेटर सुमन देवी,आशा कार्यकर्ताओं अनिता देवी, नरेश पासवान, भूषण पासवान ,रामायण पासवान आदि लोग मौजुद थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0