रामगढ़वा में जहानाबाद, मुम्बई हरिद्वार व अन्य जगहों से बाहर से आए बीस लोगों को किया गया क्वारंटाइन

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


कोरोना संक्रमण बीमारी को लेकर गांव देहात के लोग भी जागरुक है ।जागरुकता का देन है कि पैदल चल कर आए लगभग बीस मजदूरों को गांव के लोगों ने गांव से बाहर हीं रोक दिया ।तत्पश्चात पीएचसी के डॉक्टर और बीडीओ को सूचना देकर कोरेन्टाइन सेन्टर रामगढवा हाईस्कूल में क्वारंटाइन किया गया ।


वही खबर की जानकारी में बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार मजदूर जाहानाबाद,मुम्बई, उत्तराखंड, हरिद्वार से लॉकडाउन  के चलते फंसे हुए थे।इनलोगों को जब खाने-पीने में दिक्कते को लेकर रात पैदल चल दिए।दिन और रात पैदल चलने के बाद गुरुवार को अपने गांव पहुंचे हैं।

जिससे सूचना मिलने पर पीएचसी मेडिकल टीमों के द्वारा स्क्रीनिंग कर ब्लड सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया।डॉक्टर के अनुसार इन मजदूरों को कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User