रामगढ़वा :मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक की स्थिति गम्भीर

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1


 
बाइक सवार युवक की मौत, मौत की खबर मिलते ही ससुराल के गांव में शोक की लहर

एम० कुमार, रामगढ़वा।

 रामगढवा थाना क्षेत्र के सिगासनी पंचायत के बेलवा पीपरपाती गांव के निवासी  निवासी शेख अमानुल्लाह की मृत्यु शुक्रवार को मोटरसाइकिल  दुर्घटना में हो गये। इसी बाइक पर साथ बैठा इसके गांव का ही एक युवक इमरान मियां भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसका इलाज बेतिया के एक अस्पताल में चल रहा है यह घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत अंतर्गत बरवा पोखरा गांव के समीप घटित हुई। शेख अमानुल्लाह अपने ग्रामीण साथी इमरान मियां के साथ वापस घर लौट रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई इस घटना के अनुसार शेख अमानुल्लाह की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई।
उक्त बातों की जानकारी उसी गांव के पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार व वाडं सदस्य राजकिशोर कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि खबर जानकारी के अनुसार मृतक शेख अमानुल्लाह अपने दहेज की बाइक गाड़ी से खेलने के लिए घुमने निकला था, जो दोनों बाइक आने-सामने की टक्कर से एक की मौत हुई।

मृतक की शादी जैतापुर पंचायत के सिसवनियां गांव के निवासी मौजामिल मियां की बेटी से निगाह की तिथि का तय हो गया था। मौत की खबर से परिवार व गांवों में मातम छा गया।उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति शेख इमरान की दयनीय स्थिति बतायी जा रही हैं।मौझलियां थाना के पुलिस ने मृतक की पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User