हड़ताली शिक्षक 11अप्रैल को सपरिवार करेंगे मौन व्रत एवम 11 अप्रैल को संकल्प दिवस मनाएंगे: राहुल सिंह

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मण्डल सदस्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की हड़ताली शिक्षक अर्धशतक पार करते हुए लॉक डाउन में हड़ताल 51 वे दिन भी जारी है। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि हड़ताली शिक्षक 11अप्रैल को भारतीय समाज सुधारक व महान दार्शनिक ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती को शिक्षक लॉक डाउन के कारण अपने घर पर मौन व्रत धारण करेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को हड़ताली शिक्षक भारतीय संविधान के जनक व देश के प्रथम विधि एवम न्याय मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर सभी शिक्षक संकल्प दिवस सह शिक्षक संकल्प पाठ अपने घर पर मनायेंगे।

इन्होंने बताया कि हड़ताली शिक्षक 11 से 11 अप्रैल तक अपनी मांगों के लिए सभी विधायक से लेकर राज्यपाल तक लगाएंगे गुहार,,,पूरा देश कोरोना को लेकर संकट के दौर से गुजर रहा है,लेकिन बिहार सरकार कार्य अवधि का वेतन रोककर नियोजित शिक्षकों को भुखमरी के कगार पर पहुच चुके है,उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है,सरकार की हिटलर शाही नीति के कारण निलंबन और बर्खास्तगी से 35 शिक्षको की मौत हो चुकी है,हड़ताली शिक्षको ने ठाना है,बिहार से कोरोना एवम नियोजन वायरस को जड़ से खत्म कर भागा ना है,क्योकि कोरोना और नियोजनवाद दोनो खतरनाक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User