युवा पत्रकार जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे है मुफ्त राशन

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2


पिछले तीन दिनों से बाइक से घूम घूम कर गाँव के लोगो को मदद कर रहे हैं।

 नरेन्द्र झा, मोतिहारी।

कोरोना के इस महामारी में ढाका प्रखंड के कुंडवा चैनपुर थाना अंतर्गत गुरहनवा गाँव के युवा समाजसेवी सह पत्रकार शिव कुमार व युवा समाजसेवी ब्रिजकिशोर कुमार जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचा रहे है। गाँव-गाँव घूमकर उस परिवार को राशन दे रहे है जिनका राशन कार्ड में नाम नही हो या उसके परिवार में कोई सहारा नही है। 8 अप्रैल से उन्होंने गुरहनवा, दोस्तियां, तेलहरा, सिंघरहिया, जटवलिया, महँगुआ गाँव में घूमकर ऐसे ही 10 परिवार को राशन खुद पहुंचाया।

इस कड़ी में सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी भी इनकी इस कार्य की सराहना किये और आर्थिक मदद भी किये। उन्होंने युवा समाजसेवी शिव कुमार को आगे भी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिए। शिव कुमार अपना विचार रखते हुए बताया कि किसी जरूरतमंद को राशन देते हुए हमें फोटो नही खींचना चाहिए। जिनको राशन दे रहा हूँ उसमें ज्यादातर विधवा महिला या दिव्यांग शामिल है।

जबतक लॉकडाउन रहेगा कोशिस रहेगा कि लोगो तक अपनी मदद पहुंचा सकू, जिनका परिवार में कोई सहारा नही है। ऐसे कार्य के लिए पत्रकार प्रवीण कुमार समेत, क्षेत्र के लोगो द्वारा इनको सहयोग किया जा रहा है। वही ग्रामीणों द्वारा इस कार्य की सराहना की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User