पूर्वी चंपारण : तूफान में उजाड़े कई आशियाने
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण
प्रखंड के कुछ स्थानों पर कोरोना महामारी के इस संकट की घड़ी में लोगो को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यहां कोरोना का स्लोगन घर में रहें सुरक्षित रहें कुछ उल्टा पड़ता दिख रहा है। जहाँ घर में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे लोग बाल बाल बचे। शुक्रवार की देर रात आई आंधी तूफान ने कई लोगों के आशियाने उजाडे तो कई घरों के ऊपर पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि इस दौरान घर में रह रहे लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। अब तक जान-माल की क्षति की सूचना नही है। मामला भारत नेपाल बॉर्डर अवस्थित झरौखर पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला का है। जहां लोग खुले आसमान के नीचे या फिर खुले और गिरे घर में रहने को विवश हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0