तुरकौलिया:--महानवा चौक स्थित कपड़े की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के कपड़े चुराए।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

तुरकौलिया:-- थाना क्षेत्र के तुरकौलिया - सुगौली पथ के महानवा चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। घटना शुक्रवार के देर रात की है।चोरी की घटना सुन दुकान के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।चोरों ने दुकान के पिछले दीवार को काट दुकान से लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। दुकानदार फिरोज आलम ने अपने दुकान में चोरी की घटना की जानकारी थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User