मेडिकल टीमों के द्बारा कोरोना संदिग्ध का खोज घर-घरों में करवा रही है सर्वे

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

एम० कुमार, रामगढ़वा।


कोरोना बीमारियों से लोगों की सुरक्षा को लेकर पीएचसी रामगढ़वा ने पोलियो के तर्ज पर कोरोना संक्रमण बीमारी का खोज घर घर करवा रही है ।जिससे कोरोना संक्रमण जैसे गंभीर बिमारी से आम लोगों को बचाया जा सके।इसकी जानकारी पीएचसी के नॉडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार ने शुक्रवार को दी है ।
वही डॉक्टर प्रहस्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रखंड में घर घर कोरोना खोज के लिए प्रखंड में 38 टीमों का गठन किया गया हैं। इन टीमों का लिस्ट जारी कर प्रखंड के तत्काल आठ पंचायतों के प्रत्येक घरों का सर्वे करना है जिसमें सर्वे में किया जायेगा कि घर में कितने सदस्य है उन सभी का नाम व मोबाइल नम्बर लिखना है और घर में किसी सदस्य को  बुखार  ,सर्दी  ,खांसी आदि बीमारी के बारे में है जानकारी लेनी है।
इन्होंने कहा कि एक मार्च के बाद अगर कोई सदस्य घर में बाहर से आया है उनका नाम अलग पन्नों पर लिखना है।ताकी बाहर से आए घर के सदस्यों को ब्लड सैम्पल लेकर कोरोना जॉच कराया जा सके।इन सभी बातों की जानकारी लेने के बाद पोलियो की तरह घरों पर सिरीयल नम्बर लिखने के बाद दुसरे घर में जाना है ।टीमों के सदस्यों के द्वारा जानकारी लेने के समय सोशल डिस्टेन्सींग का भी पालन किया जा रहा है।इन्होंने कहा कि रामगढ़वा के नवकठवा गांव में मेडिकल टीम के द्बारा सर्वे किया हैं।मौके पर टीमों में नन्दु साह,राजा कुमार,अमजद अरमान,राजा कुमार,अजय कुमार,संजय कुमार आदि कर्मी मौजुद थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User