तुरकौलिया:-- हरदिया पंचायत में खाना बनाते समय लगी आग से दो घर जले।करीब दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान।
तुरकौलिया:-- प्रखंड के हरदिया पंचायत के वार्ड -7 में शुक्रवार को दोपहर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जो देखते हीं देखते तेजी से फैलते हुए दो घरों को अपने चपेट में ले लिया।उठती लपटों को देख लोगो ने अग्निशमन वाहन और पुलिस प्रशासन को फोन किया।सूचना पर रघुनाथपुर ओपी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पहुँचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुची और आग बुझाने में लग गई।
तब तक कामेश्वर राय और अवधेश राय का घर सभी सामानों सहित जल गया।पंचायत के मुखियापति अजीमुद्दीन आजम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।बताया गया कि पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी को इसकी लिखित सूचना दी है।वही इस बाबत अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने अगलगी की घटना की जांच और उससे हुई क्षति के आकलन की जानकारी के लिए अंचलकर्मी को भेजा जाएगा जिसके बाद सरकारी सहायता की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)