एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक ने भारत नेपाल सीमा का किया निरक्षण

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2


घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:  71 वी वाहिनी एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक विजय कुमार इस्सर के द्वारा शुक्रवार को जमुनिया कैम्प के कार्य क्षेत्र का निरक्षण किया गया,इस दौरान बॉर्डर के सटे सभी चेक पोस्ट का गहन निरीक्षण किया गया,बॉर्डर पर हाल ही लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया।

सीसीटीव में रिकॉर्ड हो रहे फुटेजों को भी इन्होंने देखा साथ ही सीमा उस पर तैनात नेपाल एपीएफ के जवानों से मुलाकात आवश्यक जानकारी ली,वही बॉर्डर सील के दौरान किसी को भी नेपाल से इंडिया आने व जाने पर पूरी तरह से पाबन्दी लगाने की एसएसबी जवानों को हिदायत दी।

भारत नेपाल सीमा के जमुनिया कैम्प के अधीन लगे पिठवा मंदिर और झरोखर में लगे सीसीटीव कैमरों को देखा, मौके पर जमुनिया कैम्प के प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह,प्रेम सिंह, श्याम सिंह,उदय भान,सहित अन्य जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User