तुरकौलिया प्रखण्ड के हड़ताली शिक्षकों ने राज्य के मृत शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

तुरकौलिया:-- प्रखंड के हड़ताली शिक्षको ने राज्य में अब तक शिक्षकों की हुई मौत पर भावभीनी संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन रख कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के आवाहन पर प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में दो मिनट के लिए मौन रखा।शिक्षकों की समान काम समान वेतन की मांगों को लेकर जारी हड़ताल को लेकर प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा शिक्षकों की मांगों की अनदेखी करना सरकार के लिए भारी पड़ेगा।शोक व्यक्त करने वालों में उमेश पंडित,रागिनी कुमारी, कृष्णा कुमारी,राज किशोर राम,रागिब इकबाल,राज किशोर प्रसाद,रामायण पंडित,धनराज पंडित, नंदू राम,और मुख्तार सहनी सहित अन्य शिक्षक रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User