पूर्वी चंपारण : बैंक जैसे स्थानों पर भी नही हो रहा सोशल डिस्टनसिंग का पालन
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण
एक ओर कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे भारत में लोक डाउन चल रहा है। इस लॉक डाउन में गाइडलाइन के अनुसार अति आवश्यक सामग्रियों के लिए लोगों को कुछ रियायत भी प्रदान किया गया है। बैंक, एटीएम, दूध, सब्जी आदि को लॉक डाउन में भी सशर्त अलग रखा गया है। यह बताया गया है कि सोशल डिस्टनसिंग का मेंटेन करना अति आवश्यक है। परंतु सबसे अधिक ताजुब तब होती है, जब सरकारी कार्यालयों व बैंकों के बाहर इन गाइडलाइंस और लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाती है।
घोड़ासहन श्रीपुर रोड अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बुधवार की यह तस्वीर खुद बयां कर रही है। जहां भीड़ को देखते हुए कर्मचारी द्वारा गेट लॉक कर दिया गया है। वही बाहर खड़ी महिलाएं इन सब से बेसुध सोशल डिस्टेंसिंग के बजाय एक-दूसरे से काफी करीब खड़ी होकर बैंकों से पैसा निकालने के लिए अपने पारी का इंतजार कर रही हैं। जो कर्मचारियों की लापरवाही एवं लॉक डाउन की धज्जियां उड़ते स्पष्ट दिख रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी इससे अनजान बनी बैठी है। हालांकि पुलिस लगातार शहर में गश्त लगा रही है।
बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ियों को देखकर लोग अगल बगल में जाकर खड़े हो जाते हैं। वही पुलिस गाड़ियों के निकलते ही पुनः वही स्थिति जस की तस बनी रहती है। ऐसे में जरूरत है कर्मचारियों से लेकर लोगो तक को जागरूक करने की। प्रशासनिक स्तर पर थोड़ी सख्ती भी आवश्यक है। अन्यथा इटली व अमेरिका जैसे हालात के लिये सभी जिम्मेवार होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0