घोड़ासहन : धान खरीद में बड़ा घोटाला, दक्षिणी पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता पदाधिकारी पर गंभीर आरोप
चम्पारण टुडे /मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के पैक्स में धान खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर राजस्व की लूट का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष रामाकांत प्रसाद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और बजरंग राइस मिल के मालिक शंकर प्रसाद पर मिलीभगत कर 2024-25 में लाखों रुपये के घोटाले का......
चम्पारण टुडे /मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के पैक्स में धान खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर राजस्व की लूट का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष रामाकांत प्रसाद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और बजरंग राइस मिल के मालिक शंकर प्रसाद पर मिलीभगत कर 2024-25 में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप है।
परिजनों के नाम पर धान खरीद:
आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष श्री प्रसाद ने अपने परिवार के सदस्यों - पत्नी, पुत्र, भाई और भावज आदि के नाम पर लगभग 1000 क्विंटल धान की खरीद दर्शाई है।
कागजी खानापूर्ति:
कुल 28 लोगों से धान की खरीद दिखाई गई, जिनमें केवल एक रैयत है। शेष 27 गैर-रैयत हैं, जिनसे धान की खरीद केवल कागजों पर ही की गई।
लक्ष्य से अधिक खरीद:
धान खरीद का लक्ष्य कम था, लेकिन राजस्व की लूट के इरादे से लक्ष्य से अधिक धान की खरीद कागजों पर दिखाई गई।
मिलर की भूमिका:
बजरंग राइस मिल, शेखौना के मालिक शंकर प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने धान का उठाव और चावल की आपूर्ति में अनियमितताएं कीं।
जांच के आदेश:
निबंधक, सहकारिता समितियां, बिहार, इनायत खान ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। एडीएम सह प्रभारी डीएम मुकेश सिन्हा ने भी त्वरित जांच का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों ने इस घोटाले के खिलाफ प्रधान सचिव, सहकारिता बिहार, पटना को हस्ताक्षरित आवेदन देकर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक जांच में दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।
Files
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0