घोड़ासहन नगर पंचायत को शीघ्र मिलेगा विधिवत् दर्जा, जनवरी 2026 में संभावित चुनाव, मंत्री जिवेश मिश्रा से मिले विधायक पवन जायसवाल व भाजपा नेता प्रभु नारायण
चम्पारण टुडे, पटना/मोतिहारी। ढाका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पवन जायसवाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभु नारायण ने आज पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री जिवेश मिश्रा से मुलाकात कर घोड़ासहन नगर पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने घोड़ासहन को विधिवत नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया को शीघ्र पू.......
चम्पारण टुडे, पटना/मोतिहारी।
ढाका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पवन जायसवाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभु नारायण ने आज पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री जिवेश मिश्रा से मुलाकात कर घोड़ासहन नगर पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने घोड़ासहन को विधिवत नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की माँग की।
मंत्री श्री मिश्रा ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जनवरी 2026 में घोड़ासहन नगर पंचायत के चुनाव सम्पन्न कराए जाने की पूरी संभावना है।
घोषणा से गूँजा उत्साह, वर्षों की प्रतीक्षा का अंत :
इस घोषणा के साथ ही घोड़ासहन सहित उत्तरी पंचायत, दक्षिणी पंचायत, श्रीपुर, पुरनहिया और कदम्बा पंचायत के हजारों निवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता प्रभु नारायण ने इस अवसर को "क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण" बताया और कहा, "आज का दिन घोड़ासहन के नागरिकों के लिए अपार खुशी का दिन है। नगर पंचायत चुनाव का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो चुका है। किसी भी प्रकार की शंका या अड़चन अब शेष नहीं रही है। जनवरी 2026 में निश्चित रूप से चुनाव होंगे और उसके बाद पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।"
विधायक ने जताई प्रतिबद्धता, कहा - क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता :
भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि घोड़ासहन का नगर पंचायत बनना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनभावनाओं का सम्मान है। उन्होंने मंत्री श्री मिश्रा के प्रति आभार जताते हुए कहा, "हमारी लगातार कोशिश रही है कि घोड़ासहन जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र को उसका उचित स्थान मिले। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से न केवल विकास योजनाओं का लाभ बढ़ेगा, बल्कि जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं भी मिलेंगी।"
विकास की नई राह पर घोड़ासहन :
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र में जलापूर्ति, सड़क निर्माण, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पार्क एवं शहरी सुविधाओं के विस्तार के कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जा सकेगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की URBAN विकास योजनाएं भी सीधे लागू होंगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं में भी इस खबर को लेकर काफी उत्साह है। ग्रामीण से शहरी प्रशासन की ओर यह परिवर्तन, घोड़ासहन को नये विकास के युग में प्रवेश दिलाएगा।
मुख्य बिंदु :
* पटना में मंत्री जिवेश मिश्रा से मुलाकात में विधायक जायवाल व नेता प्रभु नारायण ने रखी माँग
* घोड़ासहन को नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
* जनवरी 2026 में संभावित नगर पंचायत चुनाव की घोषणा
* क्षेत्रीय पंचायतों में हर्ष की लहर, जनता में उत्साह
* विकास योजनाओं को मिलेगा नया आयाम
चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0