रक्सौल : रामगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण व हत्या कांड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आत्मसमर्पण के लिए इश्तेहार चस्पा

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का सख्त रवैया लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार की संध्या रामगढ़वा पुलिस ने दो अलग-अलग संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई की। कांड संख्या 207/19 : रामगढ़वा थाना कांड संख्या 207/19...........

Jun 29, 2025 - 13:21
Updated: 10 months ago
0 46
रक्सौल : रामगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण व हत्या कांड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आत्मसमर्पण के लिए इश्तेहार चस्पा

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का सख्त रवैया लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार की संध्या रामगढ़वा पुलिस ने दो अलग-अलग संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई की।

कांड संख्या 207/19 :
रामगढ़वा थाना कांड संख्या 207/19 से संबंधित अपहरण कांड में नामजद व फरार चल रहे चार अभियुक्तों के घर पुलिस ने कुर्की का इस्तेहार चस्पाया :-
अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में की गई है:
1) चंदन कुमार, पिता – जंगबहादुर
2) रंजन कुमार, पिता – जंगबहादुर
3) सविता देवी, पति – राजेश राम
4) रंगावती देवी, पति – स्व. जंगबहादुर
उक्त सभी अभियुक्त लासनौता गांव, थाना – पलनवा, जिला – पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। पुलिस ने चारों के घर इस्तेहार चस्पाया है। 

कांड संख्या 117/24 :
इसी दौरान रामगढ़वा थाना कांड संख्या 117/24 से संबंधित हत्या कांड में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों के घर विधिवत इश्तेहार तमिल किया गया। यह कार्रवाई कानून प्रक्रिया के तहत की गई, ताकि आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण करें।
वांछित अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1) शिवपूजन ठाकुर, पिता – भगत ठाकुर
2) गायत्री देवी, पति – शिवपूजन ठाकुर
दोनों अभियुक्त ग्राम – ऊंची भाटिया, थाना – रामगढ़वा, जिला – पूर्वी चंपारण के निवासी हैं।
अगर निर्धारित समयसीमा में अभियुक्त न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के निर्देशानुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी का बयान:
रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी दी कि “हमारी प्राथमिकता है कि फरार अपराधियों को पकड़ कर कानून के हवाले किया जाए। इस अभियान में थाना पुलिस, एएसआई कृष्णा राय, सशस्त्र बल एवं चौकीदारों की सक्रिय भूमिका रही।”

रिपोर्ट: चम्पारण टुडे संवाददाता, रामगढ़वा
सम्पर्क: editor@champarantoday.in
Website: www.champarantoday.in

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User