रक्सौल : रामगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट के वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, शराब सेवन की भी पुष्टि

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गस्ती एवं छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान आर्म्स एक्ट से जुड़े फरार वारंटी अभियुक्त समेत तीन लो.........

Jun 29, 2025 - 16:59
Updated: 1 year ago
0 32
रक्सौल : रामगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट के वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, शराब सेवन की भी पुष्टि

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गस्ती एवं छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान आर्म्स एक्ट से जुड़े फरार वारंटी अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब सेवन करने वाले भी शामिल हैं, जिनकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है।

पहली बड़ी कार्रवाई में गस्ती के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड संख्या 597/96 के फरार वारंटी अभियुक्त राज हुसैन, पिता स्व. शेख हुसैन, निवासी बेलासपुर को गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बंधुबरवा निवासी स्व. राम असरे महतो के पुत्र चंदू महतो तथा रामगढ़वा बाजार निवासी सुरज कुमार, पिता मदन राउत को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। दोनों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई।

तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने अहिरौलिया गांव से एक पुराने मामले के फरार वारंटी अभियुक्त बलिस्टर यादव, पिता जीवलाल यादव को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गस्ती के दौरान एएसआई कृष्णा राय, सशस्त्र बल तथा चौकीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सघन कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User